ओक ट्री स्कूल के 9 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में बिखेरी चमक
देवास। देवास के कुराश खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है। जहां दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया, वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंदौर स्थित श्री विष्णु विद्यालय में 15 से 19 सितंबर तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता में देवास जिले के ओक ट्री पब्लिक स्कूल के नौ खिलाड़ियों ने सहभागिता की। इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देवास का नाम रोशन किया। इसमें अफजल पटेल ने प्लस 81 किलो वर्ग में तथा अर्पित पटेल ने प्लस 73 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया। इनके अतिरिक्त कुणाल मंडलोई, प्रियांशी चौधरी, अंशिका सुनेर और हिमांशी ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के डायरेक्टर भारत पटेल एवं विकास चौधरी, प्राचार्य अजय नगर तथा खेल शिक्षक हिमांशु चौधरी ने खिलाड़ियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उक्त जानकारी खेल प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी ने दी।

0 Comments