Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा सम्मान 2025

राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव को मिलेगा राष्ट्र प्रेरणा सम्मान 2025
देवास। मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल द्वारा वर्ष 2025 के विभिन्न श्रेणियों में प्रदत्त किए जाने वाले गौरवशाली साहित्यकार सम्मानों की घोषणा की गई । प्रदेश के गौरव, सुप्रसिद्ध राष्ट्रवादी राष्ट्रीय कवि व मंच संचालक शशिकांत यादव शशि को उनकी राष्ट्र प्रेम की कविताओं व साहित्य सेवा के लिए उन्हें प्रमोद शिरोडकर विरहन स्मृति राष्ट्र प्रेरणा सम्मान-2025 देने की घोषणा मध्यप्रदेश लेखक संघ द्वारा की गई। उक्त सम्मान उन्हें मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल द्वारा भोपाल में आयोजित भव्य प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह में दिया जायेगा। देवास ही नहीं वरन पूरे देश के लाड़ले कवि शशिकांत यादव की इस उपलब्धि पर उन्हें अनेकों संस्थाओं सहित कलागुरु राजकुमार चंदन, कवि चित्रांश खरे, जयप्रकाश जय, मोइन खान, अजीम देवासी, मनोरमा जैन, समाजसेवी संजय शुक्ला, अशोक गोस्वामी मामू, जमनालाल वर्मा, अशोक कहार, सुरेन्द्र सिंह राजपूत हमसफर, सुनील गाईड सहित अनेको मित्रों ने उन्हें बधाई दी। साथ ही राजेन्द्र गट्टानी अध्यक्ष मध्यप्रदेश लेखक संघ भोपाल व समिति का आभार माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...