कौटिल्य एकेडमी देवास को मिला समावेश स्कूल अवार्ड 2025
देवास: स्थानीय भोपाल रोड स्थित कौटिल्य एकेडमी, ने एक और गौरव हासिल किया है। प्रतिष्ठित समावेश स्कूल अवार्ड्स इंदौर 2025 में स्कूल को “स्कूल विद बेस्ट होलिस्टिक डेवलपमेंट प्रोग्राम्स फॉर स्टूडेंट्स” श्रेणी में सम्मानित किया गया।
यह सम्मान Artemis Edusolutions द्वारा आयोजित शिक्षाविद् सम्मेलन और पुरस्कार समारोह SAMAVESH 2025 में प्रदान किया गया। पुरस्कार कार्यक्रम इंदौर के Sheraton Grand Hotel में संपन्न हुआ, जहाँ विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधियों और शिक्षाविदों ने शिरकत की।
पुरस्कार का महत्व
यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि कौटिल्य एकेडमी न केवल शैक्षणिक उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास (Holistic Development) के लिए विशेष कार्यक्रम भी संचालित करता है।
व्यक्तित्व निर्माण,नेतृत्व क्षमता,सांस्कृतिक गतिविधियाँ,सामाजिक जागरूकता,कौशल विकास इन सभी पहलुओं में संतुलन बनाते हुए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर कौटिल्य एकेडमी के निदेशक चेतन यादव ने कहा:“यह पुरस्कार हमारी पूरी टीम के अथक प्रयासों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिणाम है। हमारा लक्ष्य केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि हर छात्र को एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है।”
कौटिल्य एकेडमी आने वाले वर्षों में और भी अधिक नवाचारपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बना रहा है, जिससे छात्रों को ग्लोबल लेवल पर प्रतिस्पर्धा करने योग्य बनाया जा सके।

0 Comments