मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के अधिवेशन में 3 वर्ष के लिए निर्वाचन हुआ
देवास। 3 सितम्बर बुधवार को म.प्र. कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ का 8 वां प्रदेश अधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल साकेत की अध्यक्षता में मां चामुण्डा की नगरी देवास में संपन्न हुुआ। भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश के महामंत्री माखन सिंह धाकड़ ने बताया कि कार्यक्रम मुख्य अतिथि म.प्र. शासन के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेेल, विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, संरक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल, बीएमएस संगठन मंत्री निरंजनसिंह, भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विश्राम मालाकार, मध्यप्रदेश प्रभारी जंगबहादुर, भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष सहप्रभारी भवन निर्माण दिनेश शुक्ला, संयुक्त महामंत्री आशीष सिंह, पूर्व महामंत्री लक्ष्मीनारायण मारू, बिजली महासंघ सुशील कुमार पांडे, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड, निलेश जाटव, राजू लोधी, अजय उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। समापन सत्र में चुना प्रक्रिया प्रारंभ हुई जिसमें आगामी तीन वर्षीय नवीन कार्यकारिणी का प्रस्ताव चुनाव अधिकारी के पास रखा गया। प्रस्तावित नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक, कार्याध्यक्ष बाबूलाल साकेत, उपाध्यक्ष अर्चना गौड़, उपाध्यक्ष अशोक चौहान, विजय दुबेे, लालजी मरावी, रामविलोचे, कन्धीलाल बुनकर, महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, संयुक्त महामंत्री शंकर शर्मा, संगठन मंत्री मधुसूदन गुरू, मंत्री सुनील यादव, मनीष शर्मा, हरीश यादव, यामिनी नाग, मीरचंद साहू, कोषाध्यक्ष निलेश नागर, विधि सलाहकार सालिगराम राजपूत, कार्यालय मंत्री सचिन सेन, सदस्य जनकलाल सोनी, संजय मेहरा, आनंद पाखरसर चुने गए। कार्यक्रम में कार्यक्रम में भारतीय जनता निर्माण श्रमिक संघ के प्रदेश के अध्यक्ष अशोक चौहान, पीथमपुर महामंत्री माखन सिंह धाकड़, प्रवीण वैष्णव, श्रीराम कुमावत, मोंटी जाधव, अशोक पोरवाल, कैलाश पटेल, अजय विजयवर्गीय, सुनीता गिरी, उर्मिला रमेश करंजिया का योगदान रहा। संचालन महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय ने किया तथा आभार भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने माना।

0 Comments