देवास। महाराष्ट्र समाज देवास के श्री गणपति उत्सव के अंतर्गत 3 सितम्बर की रात्रि कोे अस्मिता नाट्य संस्था उज्जैन के समूह द्वारा केस नंबर 99 नाटक का सफल मंचन किया गया। इस तीन पात्रीय नाटक ने समस्त दर्शकों को बांधे रखा। लेखक, निर्देशक, अभिनेता योगेश सोमण मुंबई द्वारा लिखित इस नाटक की कहानी बड़ी ही सशक्त थी। नाटक के निदेशक और मुख्य कलाकार यशोवर्धन केळकर, प्रशांत सहस्त्रबुद्धे, दीपाली केळकर ने अपने सशक्त अभिनय से सभी को प्रभावित किया। प्रारंभ में दीप प्रज्वलन प्रमुख अतिथि राधिका ताई इंगळे इंदौर और यशोवर्धन केळकर के साथ अध्यक्ष दीपक कर्पे, कार्याध्यक्ष उदय टाकलकर और सचिव वृषाली आप्टे ने किया। तत्पश्चात कलाकारों का स्वागत प्रकाश कोर्डे, शेखर धोडपकर, निलिंद म्हाडगुत, सुनीता डगाँवकर आदि ने किया।

0 Comments