लघु उद्योग भारती ने मनाई भगवान विश्वकर्मा जयंती
महिला इकाई ने किया महिला श्रमिकों का सम्मान
देवास। लघु उद्योग भारती देवास ने भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत में माँ भारती और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की। सामान्य इकाई ने उज्जैन रोड इंडस्ट्रीज एरिए पर श्रमिकों को तिलक लगा कर प्रसादी वितरण की गई। साथ ही महिला इकाई द्वारा महिला श्रमिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा , प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रांतीय सह सचिव एवं प्रांतीय विश्वकर्मा जयन्ती कार्यक्रम प्रभारी प्रतीक गुप्ता, पुरुष इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे उपस्थित थे। कार्यक्रम में महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रचना तलाटी ने स्वागत भाषण दिया। समीर मूंदड़ा ने विश्वकर्मा जयंती की महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन पुरुष इकाई के सचिव विजेंद्र उपाध्याय एवं आभार महिला इकाई सचिव किंशू गुप्ता ने किया। इस अवसर पर संजय तलाटी, भरत चौधरी, मुकेश वर्मा, संजय कारपेंटर, हरीश जैन, अखिलेश तिवारी, तरुण शुक्ला, पंकज चंद्रावत, मोनिका शर्मा, सारिका राय, नेहा जाधव उपस्थित रहे। उक्त जानकारी महिला इकाई मीडिया प्रभारी रुचिका उपाध्याय ने दी।

0 Comments