देवास। नगर निगम की राजस्व वसुली मे संपत्तिकर, जलकर, दुकान किराया, ट्रेड लाइसेंस, उपभोक्ता प्रभार शुल्क की वर्तमान वसुली की समीक्षा निगम आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा कर राजस्व वसुली मे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, बडे संपत्तिकर, जलकर एवं दुकान किराये की राशि के बकाया करों की सख्ती से वसूली करने के निर्देश निगम राजस्व अमले को दिये गये।
आयुक्त के द्वारा औद्योगिक क्षेत्र मे उद्योगों के संपत्ति कर की भी समीक्षा की गई। जिसमें 604 औद्योगिक ईकाईयों की जानकारी व इनसे वसुली योग्य संपत्ति कर राशि वसुल की गई एवं बकाया वसुली के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी उपायुक्त वित्त दिपक पटेल एवं ई नगर पालिका अधिकारी आनंद प्रजापत के द्वारा दी गई। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने कहा कि जो औद्योगिक इकाइयां वर्तमान मे जो संपत्ति कर जमा कर रही हैं उनके निर्मित संपत्ति कर योग्य क्षेत्रफल का भौतिक सत्यापन करें साथ ही जो औद्योगिक इकाइयां बंद या कम क्षेत्रफल पर चल रही है। उनकी गहन समीक्षा कर उसका भी एक विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर वसुली की कार्यवाही करें।
आयुक्त के द्वारा बैठक मे शहर मे स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से संपत्ति कर की वसूली शत प्रतिशत करने के निर्देश भी जारी किये गये। इसमे राजस्व का अमला मैदानी रूप से क्षेत्रफलों का भौतिक सत्यापन भी करे। व्यावसायिक होने पर आवासीय क्षेत्रफल दर्शाकर संपत्ति कर भरने वाले मुख्य रूप से केन्द्रीत कर कार्यवाही करें।
बैठक मे आयुक्त के द्वारा संपत्तियों की जीआईएस सर्वे की अद्यतन स्थिती की जानकारी ली गई तथा जब तक जीआयएस सर्वे शत प्रतिशत पूर्ण नही हो पाता है तब तक वार्ड वसूली कर्ता अपने विवेक से संपत्तियों की सही सही मूल्यांकन करने के भी निर्देश जारी किये गये। आयुक्त के द्वारा बैठक मे सम्पूर्ण 45 वार्डो के सहायक राजस्व निरीक्षकों की गत दिवसों की वसुली की वार्डवार समीक्षा की गई। जिसमे सौंपे गये लक्ष्यानुरूप वसुली कम पाई जाने पर वसूली कर्ताओं को निर्देश जारी किये गये की वे अपने अपने लक्ष्यों को हासिल करने मे मेहनत से वसुली करें। आयुक्त ने बैठक मे कहा कि सहायक राजस्व वसुली सहायकों के द्वारा की जाने वाली संपत्तियों की रेण्डमली जांच भी की जावेगी। इसी बैठक मे आयुक्त के द्वारा निगम स्वामित्व की दुकानों की किराये की वसुली की समीक्षा करने पर कुछ दुकानदारों द्वारा वर्षो से किराये की राशि जमा नही कराई गई है उनके विरूद्ध डिमाण्ड नोटीस जारी करें। दुकान किराया जमा नहर करने की स्थिती मे दुकान राजसात कर नवीन रूप से निलामी की कार्यवाही भी प्रस्तावित करें। आयुक्त के द्वारा शहर मे स्थापित व्यवसायिक दुकानों के ट्रेड लायसेंस की वसुली व लाईसोसों की संख्या की जानकारी लेने के उपरांत कहा कि जो दुकानदार निगम लाईसेंस के दायरे मे आता है एवं उसने लाईसेंस नही लेकर अपना व्यवसाय कर रहा है तो उसकी भी जांच करें तथा जारी लायसेंस के नवीनीकरण नही कराने की दशा मे पैनाल्टी भी लगाने की कार्यवाही करें। बैठक मे घरों घर कचरा संग्रहण की उपभोक्ता प्रभार की राशि की वसुली की समीक्षा की गई।

0 Comments