भारतीय स्त्री संगठन ने दृष्टिहीन कन्या विद्यालय में खाद्य सामग्री भेंट की
देवास। हुनर की तासीर है फैल जाना। किसी भी प्रकार की अशक्तता इसे बाधित नहीं कर सकती। यह बात सामने आयी दृष्टिबाधित कन्या विद्यालय में सम्पन्न हुए भारतीय स्त्री संगठन, देवास इकाई के वार्तालाप कार्यक्रम में। विद्यालय में अलग-अलग शहरों से आयीं बालिकाएँ ब्रेल लिपि की सहायता से शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं।साथ ही अन्य विधाओं में भी अपनी प्रतिभा से चमत्कृत कर रही हैं। एक बच्ची का चयन क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए हुआ।कुछ बालिकाएँ अच्छा गाती हैं,वहीं कुछ कहानियाँ अनोखे ढंग से सुनती हैं।काव्य पाठ,मंच संचालन,नृत्य आदि में भी बालिकाओं का सधा हुआ प्रदर्शन उनकी प्रतिभा की कहानी कहता हुआ लगता है। कार्यक्रम में भारतीय स्त्री संगठन,देवास इकाई की ओर से रमा यार्दी, नीत अरोरा, मंजू जैन का प्रतिनिधित्व रहा। शहर के वकील रघुबीर यार्दी ने बालिकाओं के साथ बात कर उन्हें प्रोत्साहन दिया। वहीं प्रतिष्ठित सिविल इंजीनियर अंशुमन जैन ने कार्यक्रम में सहभागिता कर उन जीवंत पलों को कैमरे में संजोया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय की प्राचार्या एवं अन्य शिक्षिकाओं को बालिकाओं के लिए रमा यार्दी, रघुबीर यार्दी के साथ भारतीय स्त्री संगठन ने भी खाद्य सामग्री भेंट की।
0 Comments