इनर व्हील क्लब ने किया शिक्षक सम्मान
देवास। इनर व्हील क्लब अध्यक्ष मोनिका जैन द्वारा 5 सितम्बर 2025 को ढांचा भवन स्थित बावडि़या मिडिल स्कूल एवं प्राइवेट स्कूल सरस्वती ज्ञानपीठ में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सरस्वती ज्ञानपीठ हाई सेकंडरी विद्यालय में क्लब मेंबर नीला तिवारी द्वारा 50 शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। गवर्नमेंट स्कूल में शिक्षा विभाग के अधिकारी एपीसी, विकास महाजन, वरिष्ठ शिक्षिका वृंदा शर्मा एवं जन शिक्षक श्री परमार का सम्मान किया गया। तत्पश्चात अधिकारियों द्वारा क्लब की 22 सदस्याओं उषा जोशी, हंसा जोशी, ज्योति शर्मा सरोज तिवारी, चंद्रकांता शर्मा, किरण भार्गव, मनीषा पांचाल, नीला तिवारी, शकुंतला मालवीय, दीपाली, श्वेता निगम, प्रीति वर्मा, प्रीति यादव आदि का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन निशा राठौर ने किया एवं आभार अध्यक्ष श्रीमती मोनिका जैन ने माना।

0 Comments