देवास। 14 सितम्बर को राजपूत धर्मशाला देवास में आयोजित कवि समागम 2025 में अमरप्रीत सिंह खनूजा लकी की पुस्तक यार चाको... का विमोचन विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ,छंद सम्राट गुरु सक्सेना (सांड नरसिंहपुरी), हास्य कवि सुरेंद्र यादवेंद्र , अंतर्राष्ट्रीय कवि पंकज जोशी, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, ओम् जोशी, भरत चौधरी, पार्षद गणेश पटेल, पार्षद धर्मेन्द्र सिंह बेस, नवीन सोलंकी के द्वारा प्रांगण में उपस्थित अनेक प्रख्यात और नवोदित कवियों की उपस्थिति में किया गया। महत्वपूर्ण यह भी है कि अमरप्रीत सिंह खनूजा लकी की पुस्तक यार चाको.. को आचार्य श्री पुष्पदंत सागरजी गुरु महाराज तीर्थस्थल पुष्प गिरी देवास के द्वारा भी विशेष आशीर्वाद प्रदान किया गया और सराहना भी की गई है। यह पुस्तक हर उम्र और वर्ग के पाठक को आत्म जागरण, आत्म अवलोकन और आत्म चिंतन के लिए प्रेरित करती है और साथ ही दुनियावी विभिन्न विषयों पर सरल किंतु गहन विमर्श बेहद रोचक काव्यात्मक तरीके से करते हुए पाठक को बांधकर रखती है।

0 Comments