मप्र भाजपा गो प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बने सुरेश शर्मा
देवास। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव, प्रकाश शुक्ला एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गो प्रकोष्ठ ममता भारद्वाज के निर्देशन में मध्य प्रदेश में संगठन को सशक्त बनाने हेतु सुरेश शर्मा को प्रदेश संयोजक गो प्रकोष्ठ के पद पर मनोनीत किया है। गो प्रकोष्ठ का उद्देश्य गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन करना है साथ ही गोवंश आधारित भारतीय संस्कृति गो पालन गौशालाओं के संवर्धन और सनातन धर्म संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाना। संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष गो प्रकोष्ठ ममता भारद्वाज ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुरेश शर्मा अपने अनुभव और समर्पण से मध्य प्रदेश में गौ सेवा के कार्य को गति देंगे और संगठन की जड़ों को गांव-गांव तक मजबूत करेंगे। संगठन का संकल्प है कि भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करने हेतु गौ सेवा और सनातन धर्म के प्रचार प्रसार को हर स्तर पर आगे बढ़ाया जाए। श्री शर्मा के मनोरंजन पर श्री शर्मा बताया कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है वह सत्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वाण करूंगा और संगठन को मजबूत करने के लिए वह सेवा के संकल्पों को पूरा करने हेतु सदैव तत्पर रहूंगा।

0 Comments