बीमा एवं उज्जैन रोड की बदहाली को लेकर कांग्रेस जनों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ किया गया
देवास। स्थानीय बीमा चौराहा उज्जैन रोड की बदहाली पर देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनीष चौधरी, पार्षद दीपेश कानूनगो के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। स्थानीय महापौर, विधायक, सांसद व जनप्रतिनिधियों की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। लंबे समय से सड़क की हालत जर्जर और बदहाल है। सड़क पर गड्ढे हैं, जिससे पूर्व में कई दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आगामी आठ दिवस बाद देवास में नवरात्रि का महापर्व है, जहां बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं का आना होगा। ऐसे में सड़कों की बदहाल व्यवस्था में सुधार हो, सुविधा घर का निर्माण हो और नगर निगम प्रशासन जागे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में कांग्रेस को नगर निगम का बड़ा घेराव करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर प्रदीप चौधरी, गुरुचरण सिंह सलूजा, भगवान सिंह चावड़ा, सुजीत सांगते, रोशन रायकवार, श्रीराम कुमावत, विक्रम पटेल, विक्रम मुकाती, राजू दरबार, नजर शेख, ज्ञान सिंह दरबार, राधाकिशन सोलंकी, परवेज हारून शेख, राजेश राठौर, गजेंद्र तोमर, मनोज सागते, दिलीप परमार, जितेन गोड, मंसूर शेख, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, दिग्विजय सिंह झाला, हिम्मत सिंह चावड़ा, मोनू चौहान, हरीश गजधर, वीरेंद्र परदेसी, अजय सिंह राजोदा, अजय सिंह रघुवंशी, कल्याण पवार, अतुल सिंह राजपूत, गौरव जोशी, सी. बी. शुक्ला, अविनाश जेठवा, हर्ष प्रताप सिंह गोड, कालू सिंह जी राजपूत, लेखराज यादव, मुकेश शर्मा, मोहित मोनू शर्मा, यशवंत कुशवाहा, गोवर्धन देसाई, विमल चौधरी, गुलाब सिंह ठाकुर, गजेंद्र तोमर, रियाज नागोरी, ओम राठौड़, दीपेश हरोड़े, मोहित सिंह राठौड़, श्रीकांत खरे, शकील लकी, रूपेश कल्याण, राकेश पाटीदार, शुभम परमार, प्रथम सिंह पवार, शुभम धोते, अनस हिंद, अमन श्रीवास, आयुष श्रीवास, अशोक पटेल, हर्ष राज सिंह राठौड़, इमरान पटेल, आकीया किशन चौहान, हिमांशु अहिरवार, अमन कश्यप, मनीष परमार आदि उपस्थित थे।
0 Comments