Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न

भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता संपन्न
देवास। भारत विकास परिषद देवास शाखा का राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता पायोनियर स्कूल में 9 सितंबर को आयोजित की गई। देवास शाखा की अध्यक्ष डॉ मीना राव ने बताया कि कार्यक्रम में 14 स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अजय पंडित संस्था स्वरगंध के अध्यक्ष, राजेश खत्री प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष और दिनेश बावने की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वीर सिंह चैहान और शुभी चैहान ने कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रथम स्थान किंग जॉर्ज स्कूल ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम प्रांतीय प्रतियोगिता में देवास का प्रतिनिधित्व करेगी।दूसरा स्थान न्यू ब्लॉसम स्कूल देवास में प्राप्त किया। तीसरा स्थान अनामेय स्कूल देवास में प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी जोशी ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सुरेश डसानिया, वृषाली आप्टे पल्लवी जोशी, दीपिका गर्ग ने किया। कार्यक्रम प्रांतीय राष्ट्रीय समूह गान संयोजक हेमंत वर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के विक्रम आप्टे, सतीश मुकाती, सारिका मुकाती, सीमा गर्ग, डॉ कीर्ति गोयल, निर्मला डासानिया, रचना तलाटी उपस्थित थे। अंत में आभार संस्कार प्रमुख दीपिका गर्ग ने माना। उक्त जानकारी परिषद के मीडिया प्रमुख कीर्ति चव्हाण ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...