Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भामसं द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया

भामसं द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया
देवास- निप्र। भारतीय मजदूर संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जयंती राष्ट्रीय श्रम दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ, उज्जैन के जिला मंत्री श्री किशनसिंह शेखावत ने
 ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ, उज्जैन द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा जयंती का कार्यक्रम राष्ट्रीय श्रम दिवस के रुप में मनाने के लिए भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई इंडियन ऑयल गैस प्लांट श्रमिक संघ द्वारा प्लांट परिसर स्थित शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय, इंदौर के अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ, मध्यप्रदेश के पूर्व प्रदेश महामंत्री श्री लक्ष्मीनारायण मारु ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ, उज्जैन के जिला अध्यक्ष श्री मनीष कारपेंटर द्वारा की गई। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में भारतीय मजदूर संघ के उज्जैन-आगर के विभाग प्रमुख श्री सतीश शर्मा, भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ मार्गदर्शक श्री शिवचरण शर्मा, मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री मनोहर गिरी, उज्जैन संभाग के संभागीय अध्यक्ष श्री मांगीलाल पाटीदार, भारतीय मजदूर संघ की आशा-ऊषा कार्यकर्ता महासंघ की अखिल भारतीय महामंत्री श्रीमती सुमन पटेल आंजना, भारतीय मजदूर संघ, देवास के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री विष्णु पटेल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक श्री विक्रम सिंह जी उपस्थित रहे। संगठन गीत "मानवता के लिए ऊषा की किरण जगाने वाले हम" श्री मनोहर गिरी ने गाया एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा दोहराया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा, भारत माता एवं राष्ट्र ऋषि श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर एवं भगवान बजरंग बली एवं भगवान शनि महाराज को माल्यार्पण कर दिप प्रज्ज्वलित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का बाबा महाकालेश्वर भगवान का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के साथ इंडियन ऑयल गैस प्लांट श्रमिक संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीनारायण मारू द्वारा अपने संबोधन में कहा कि भारतीय मजदूर संघ द्वारा महान शिल्पी, सृष्टि के रचयिता एवं वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा की जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस मनाने का निर्णय इस लिए लिया गया कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण के देवता होने के साथ श्रमिकों के आराध्य है एवं भगवान विश्वकर्मा भी समाज एवं राष्ट्र को प्रथम मानते हुए अपने पुत्र वक्रासुर के आतंक से दुखी देवताओं के लिए महर्षि दधीचि की अस्थियों से अस्त्र का निर्माण कर त्याग एवं बलिदान का आदर्श उदाहरण दिया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख श्री सतीश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री मनीष कारपेंटर, मनोहर गिरी, शिवचरण शर्मा, सुमन पटेल आंजना, मांगीलाल पाटीदार, इंडियन ऑयल गैस प्लांट श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री मलखान सिंह एवं विक्रमसिंह कार्यक्रम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री किशन सिंह शेखावत ने किया एवं आभार भारतीय मजदूर संघ, घटिया तहसील के तहसील मंत्री श्री कुलदीप भभूतिया ने व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...