देवास। भारतीय सेना में लगातार 29 वर्ष सेवाएं देने के पश्चात, आज देवास निवासी होनहार सैनिक, सूबेदार मेजर आरिफ खान अपने शहर लौटे। रेल्वे स्टेशन परिजनों, समाजजनों व शहरवासियों ने उनका भावभीना स्वागत किया। नायता नौजवान कमेटी के हारिस गजधर ने बताया कि आरिफ खान, शरीर सौष्ठव के राष्ट्रीय खिलाड़ी रहें और उन्होंने भारतीय सेना के लिए पठानकोट, लखनऊ, जबलपुर आदि शहरों में पदस्थ रहकर उल्लेखनीय कार्य किया।
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम और पार्षद विकास जाट विशेष तौर पर उपस्थित थे। अंत में आभार असलम शेख गामा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

0 Comments