Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता सम्पन्न

उत्कृष्ट विद्यालय देवास में जिला स्तरीय बाल रंग प्रतियोगिता सम्पन्न

देवास: [शकील कादरी]उत्कृष्ट विद्यालय देवास में  राष्ट्रीय बाल रंग प्रतियोगिता अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिले के सभी विकासखंडों से प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को अब संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
परिणाम इस प्रकार रहे –
संगीत एकल गायन: नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 के राजपाल प्रकाश राव,,
संगीत समूह गायन: उत्कृष्ट विद्यालय देवास की तनु, अदिति, दिव्यांशी और तजरीन,,
संगीत एकल वादन (तबला): उत्कृष्ट विद्यालय देवास के भावेश चौहान,,
संगीत समूह वादन: सांदीपनि विद्यालय खातेगांव के महेंद्र वर्मा और कोमल,,
एकल नृत्य (शास्त्रीय नृत्य): सांदीपनि विद्यालय खातेगांव की प्रियंका मनोहर,,
समूह नृत्य: उत्कृष्ट विद्यालय खातेगांव की नंदिनी काकोड़िया,,
चित्रकला (एकल): उत्कृष्ट विद्यालय देवास की पलक नामदेव,,
मूर्तिकला (त्रिआयामी एकल): उत्कृष्ट विद्यालय देवास की उजाला वर्मा,,
त्रिआयामी समूह कला: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेमावर के कुलदीप शौर्य और संतोष मुकेश,,प्रतियोगिता में देवास जिले के 52 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती अनीता पंड्या (नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1), श्रीमती अर्चना डोडवे (महारानी चिमनाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), श्रीमती नीलम शर्मा (राधाबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय), श्री दिलीप शर्मा (सांदीपनि विद्यालय चिडावद) और उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्राचार्य श्री सुधीर कुमार सोमानी शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन श्री संतोष स्वर्णकार, श्री संतोष वर्मा, श्रीमती निर्मला चौहान और सुश्री शीलम वर्मा ने किया। सभी ने जिलेभर से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...