Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मोदी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर किया रक्तदान,,आज जिले भर में एक हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा : सेंधव

मोदी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर किया रक्तदान

आज जिले भर में एक हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा : सेंधव

 

देवास। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएंगे। यह सेवा पखवाड़ा मोदी जी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चलने वाला है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान कही।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर सेवा पखवाड़ा मना रही है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होने वाले सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी के तहत पूर्व संध्या पर भाजपा जिला देवास द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।  इसके तहत भाजपा कार्यालय देवास पर अश्विन जायसवाल भौंरासा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं टीम में विजयसिंह पंवार, बहादुर मुकाती, मनीष जैन, अनिल चावड़ा, राजकुमार ठाकुर, मिलिंद सोलंकी, डॉ. जयसिंह सेंधव, कपिलसिंह सेंधव शामिल थे।

विजयगंजमंडी मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा के नेतृत्व में 20 यूनिट रक्तदान किया गया। इस अवसर पर नंदकिशोर पाटीदार, जीवनसिंह पंवार, मनीष पाटीदार, महामंत्री महेंद्रसिंह चौहान, अजय गुनावदिया, पिंटू सरपंच, बद्रीलाल गुर्जर उपस्थित थे।

इसी तरह टोंकखुर्द में नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई के नेतृत्व में 27 यूनिट रक्तदान हुआ। यहां विधानसभा संयोजक अर्जुन पटेल, नप अध्यक्ष महेंद्रसिंह चावड़ा, उमेश श्रीवास्तव, जिपं सदस्य विजेंद्र पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णपालसिंह राजपूत, सोनू धाकड़ उपस्थित रहे।

आज भी होंगे कई आयोजन

आज 17 सितंबर को जिले के 9 जगह सामुदायिक भवनों में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। आज जिले भर में एक हजार यूनिट रक्तदान किया जाएगा। इसके बाद भैंसोला से प्रधानमंत्री श्री मोदी का लाइव प्रसारण देखा जाएगा। वहीं सभी ग्राम पंचायतों , नगर पंचायतों, नगर निगम सीमा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह वार्ड क्र. 25 पंचशील नगर में नमो उद्यान का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव करेंगे। इसी के साथ पौधारोपण, फल वितरण, कान की मशीन का वितरण आदि कार्यक्रम जिले भर में होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...