Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी

शिक्षा के साथ  स्वास्थ्य जागरूकता जरूरी
देवास:शिक्षा के साथ  स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी होती हैं। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में छात्राओं को  सेनेटरी पैड वितरित करते हुए सानोह इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्लांट हेड श्री संजय कुमार ने प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश  सोनी ने बताया कि   सानोह कंपनी की तरफ से  सी एस आर मद के अंतर्गत छात्राओं के लिए यह सुविधा प्रदान की गई।उन्होंने कहा कि यह सभी का सामाजिक दायित्व है कि देश के बच्चों को शिक्षा के साथ अच्छा स्वास्थ्य भी मिले। इस अवसर पर एच   आर हेड राकेश घाड़गे ,देवेंद्र तिवारी,महिमा शर्मा,खुशी पांचाल, सरस्वती दुबे, स्कूल स्टाफ सदस्य नाजमा खान , शकुंतला मालवीय,प्रियंका गौड़, सुश्री सूर्यवाला बघेल,राजेश चौहान,उपस्थित थे। सभी अधिकारियों ने  स्कूल गतिविधियों की जानकारी ली।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...