कैम्ब्रिज स्कूल में गरबा महोत्सव मनाया गया
देवास: कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में आज गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम प्राचार्य श्री आर पी मिश्रा और महेंद्र जैन,रितेश मिश्रा,प्रज्ञा मिश्रा ,रागिनी रेघे ,हर्षा काटे एवं सभी स्टाफ सदस्य एवं बच्चों के द्वारा 9 माता के रूप में देवी बनी कन्याओं की पूजा अर्चना की आरती की एवं कार्यक्रम के प्रारंभ बच्चों ने राम जी के चरित्र पर आधारित रामलीला का मंचन किया गया एवं रंगारंग गरबों की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संचालन सु श्री प्रिया मालाकार एवं छात्र जोशी के द्वारा किया गया। सभी बच्चे स्टाफ सदस्य गरबों की ड्रेस में तैयार होकर आए थे। कार्यक्रम उपरांत बच्चों को प्रसाद का वितरण किया गया। विद्यालय संचालक प्राचार्य एवं स्टाफ द्वारा सभी विद्यार्थियों को नवरात्रि पर एवं दशहरे की शुभकामनाएं बधाई दी।

0 Comments