देवास। देवास में निरंतर विकास कार्यों की कड़ी में रविवार 24 मई को विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों के लिए डेढ़ सौ करोड़ की लागत से आज विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा द्वारा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं लोक निर्माण समिति अध्यक्ष गणेश पटेल स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बेस के साथ आवास नगर मुख्य मार्ग एवं सी सेक्टर, लक्ष्मण नगर गयात्री विहार गेट तक सीसी रोड, जवाहर नगर एमआईजी गार्डन के आस पास सीसी रोड, अमृत नगर पार्क चारों तरफ सीसी रोड, केला देवी मंदिर के पास एचडीएफसी योजना अंतर्गत नाला निर्माण, जय बजरंग नगर पार्क मे पेवर्स ब्लाक लगाए जाने हेतु विकास कार्याे का भूमिपूजन वार्डाे के पार्षद विन्देश्वरी राज वर्मा, आलोक साहू, सोनू रूपेश वर्मा, रितु सवनेर के साथ किया गया।
इन वार्डाे मे हुआ विकास कार्याे का भूमिपूजन
वार्ड 3 अवास नगर में 6 लाख की लागत से एसीपी गेट एवं 13 लाख की लागत से सी सेक्टर की गलियों मे सीसी रोड, वार्ड 23 में लक्ष्मण नगर में 30 लाख 62 हजार की लागत से लक्ष्मण नगर पुलिया से गायत्री विहार गेट तक सीसी रोड, वार्ड 22 जवाहर नगर में एमआईजी गार्डन के आसपास सीसी रोड एवं 22 लाख 56 हजार की लागत से अमृत नगर पार्क के चारो तरफ एवं फौजी नगर मे सीसी रोड, 44 लाख की लागत से कैला देवी मंदिर के पास नाला निर्माण (एस.डी.एम.एफ. योजना अन्तर्गत) वार्ड 24 18 लाख 55 हजार की लागत से जय बजरंग नगर गार्डन मे पेवर्स ब्लाक लगाने के कार्याे के साथ इस प्रकार से कुल 1 करोड़ 61 लाख की लागत से इन होने वाले विकास कार्याे का भूमिपूजन हुआ।
भूमिपूजन अवसर पर बड़ी संख्या मे रहे पार्टी कार्यकर्ता व नागरिक गण
भूमिपूजन के इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा पार्टी के सभी कार्यकर्तागण देवेन्द्र नवगोत्री, शुभम चौहान, सुरेश सिलोदिया, अर्जुन चौधरी, मनीष सोलंकी, विजय जनवई खेडी, मोनिका शर्मा, राकेश ठक्कर, नवीन सोलंकी, शंकर भेले आदि सहित बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments