Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलश यात्रा के साथ 25 मई से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ,, - पवित्र अधिक मास में देवास में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

कलश यात्रा के साथ 25 मई से शुरू होगा संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ,,

 - पवित्र अधिक मास में देवास में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन, देशभर से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

देवास। पवित्र अधिक मास के शुभ अवसर पर श्री औदुंबर वरिष्ठ नागरिक मंच, देवास द्वारा सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 25 मई को प्रातः 9.30 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा। महाराष्ट्र समाज परिसर (महाराष्ट्र धर्मशाला, महेश टॉकीज), मुक्ति मार्ग में आयोजित होने वाले इस धार्मिक महोत्सव को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट एवं भगवा ध्वजों से सजाया गया है। मंच अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ प्राचीन शनि मंदिर से निकलने वाली भव्य कलश यात्रा से होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराष्ट्र समाज परिसर पहुंचेगी। श्रद्धालु दिव्य कलशों में पवित्र जल लेकर यात्रा में शामिल होंगे। आयोजन समिति द्वारा कथा पंडाल एवं धार्मिक अनुष्ठानों की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सात दिवसीय इस भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध भगवताचार्य पं. डॉ. दीपेश पाठक (आष्टा) द्वारा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। वहीं वैदिक अनुष्ठान आचार्य पं. मनीष पाठक नगरपुरोहित आष्टा के सान्निध्य में संपन्न होंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन प्रसादी वितरण भी किया जाएगा। आयोजन समिति के सचिव महेंद्र दुबे ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में देवास सहित इंदौर, उज्जैन, भोपाल, रतलाम, मंदसौर, धार, नेवरी, भंवरासा, सोनकच्छ एवं आष्टा सहित विभिन्न नगरों के श्रद्धालुओं और धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। सप्ताह भर चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 25 मई को कलश यात्रा, देवपूजन एवं कथा माहात्म्य, 26 मई को विदुर कथा एवं सती चरित्र, 27 मई को जड़भरत आख्यान, प्रह्लाद चरित्र एवं गजेन्द्र मोक्ष, 28 मई को समुद्र मंथन, वामन चरित्र एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 29 मई को श्रीकृष्ण बाल लीलाएं एवं गोवर्धन पूजा, 30 मई को रासलीला, श्रीकृष्ण मथुरा आगमन एवं रुक्मिणी विवाह तथा 31 मई को सुदामा चरित्र एवं नवयोगेश्वर आख्यान के साथ पूर्णाहुति होगी। कार्यक्रम संयोजक जयंत शर्मा एवं महिला संयोजक कोमल दुबे ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...