Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में भाजपा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन,, मोदी जी अद्भुत प्रतिभा और देवांशी व्यक्तित्व के धनी – डॉ. निशांत खरे,,प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से बन रहा है विश्व महाशक्ति – जयपाल सिंह चावड़ा

देवास में भाजपा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्ध जन संगोष्ठी व डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन

मोदी जी अद्भुत प्रतिभा और देवांशी व्यक्तित्व के धनी – डॉ. निशांत खरे
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत तेजी से बन रहा है विश्व महाशक्ति – जयपाल सिंह चावड़ा

देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को मल्हार स्मृति मंदिर में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग, शिक्षाविद, समाजसेवी, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अतिथियों ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि डॉ. निशांत खरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अद्भुत प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ एक देवांशी व्यक्तित्व हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 घंटे भारत माता की सेवा करने वाला व्यक्ति कोई साधारण व्यक्ति नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को व्यवहारिक धरातल पर उतार कर देश को नई दिशा दी है। गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से हर गरीब और जरूरतमंद को सीधे लाभ पहुंचाया है।
विशिष्ट अतिथि जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विजन है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए। मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें और 15वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंची है और अब भारत जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। डिजिटल ट्रांजेक्शन और सस्ते मोबाइल डाटा का रिकॉर्ड भी भारत ने मोदी जी की दूरदर्शिता से ही बनाया है। चावड़ा ने कहा कि जी-20 की सफल अध्यक्षता और चंद्रयान-3 की सफलता प्रधानमंत्री मोदी की वैश्विक सोच और वैज्ञानिक दृष्टि का प्रतीक है।
भाजपा संगठन द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा की विस्तृत जानकारी रायसिंह सेंधव ने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के हर वर्ग तक सरकार की योजनाओं और सेवाओं को पहुंचाना है। देवास जिले में सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, नर्मदा तट पर श्रमदान, आयुष स्वास्थ्य शिविर, दिव्यांगजन को उपकरण वितरण और जनजागरूकता रैली जैसे कई सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का पूरा जीवन ही सेवा को समर्पित है और भाजपा कार्यकर्ताओं को भी समाज सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के सम्मान को उच्च स्तर पर पहुंचाया है। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय जैसे महत्वपूर्ण कार्य उन्होंने किए। हर क्षेत्रओं में महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में वे कार्य कर रहे हैं। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सभापति रवि जैन, ओम जोशी, कार्यक्रम के संयोजक मिलिंद सोलंकी, सह संयोजक मनीष जैन, भरत चौधरी, महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पवार सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाल्यकाल और संघर्षपूर्ण जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी प्रदर्शित की गई। फिल्म में मोदी जी की दूरदर्शिता, परिपक्व व्यक्तित्व और सामाजिक संवेदनशीलता का सजीव चित्रण किया गया। कई प्रसंगों पर दर्शक भावुक हो उठे और बार-बार भारत माता की जय और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...