श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन देवास की महिला कार्यकारिणी का गठन संपन्न
देवास। श्री श्रीगौड़ ब्राह्मण समाज प्रगति संगठन देवास द्वारा स्थानीय विकास नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर देवास में संगठन की महिला इकाई का गठन किया गया। इस गरिमामई आयोजन के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश प्रभारी डॉ सुरेश शर्मा, महेंद्र जोशी पूर्व अध्यक्ष, अरविंद शर्मा पैड़ी अध्यक्ष, माधवानंद दुबे समाज अध्यक्ष, धर्मेंद्र जोशी पेडी उपाध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा सहसचिव अशोक शर्मा उपाध्यक्ष एवं देवेंद्र जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात समाज के अध्यक्ष श्री दुबे द्वारा महिला मण्डल नवीन महिला कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। सर्वसम्मति से महिलाअध्यक्ष पद हेतु सुनीता तिवारी को समाज की महिला इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके पश्चात नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती तिवारी द्वारा अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें महिला कार्यकारिणी संरक्षक कृष्णा तिवारी, रुक्मणी जोशी, शारदा नायक, आशा पंडित, रेखा उपाध्याय, उषा दुबे, पुष्पा शर्मा, बृजबाला पांडिया, हीरामणि जोशी, अध्यक्ष सुनीता तिवारी, सचिव विनीता जोशी, सह सचिव रीना जोशी, रूपाली जोशी, हीना शर्मा उपाध्यक्ष, एकता जोशी, निशा त्रिवेदी, आरती जोशी, अर्चना शर्मा, सुषमा पंडित, कोषाध्यक्ष ममता शर्मा, सांस्कृतिक सचिव मनीषा पंडित, सोनू पाठक, चंचला तिवारी, रेखा तिवारी, स्वाति त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी प्रियांशी तिवारी, आकांक्षा तिवारी, आरती शर्मा, बी सी प्रभारी प्रतिभा पंडिया, जया त्रिवेदी, हिना शर्मा, परामर्श समिति कार्यकारी सदस्य सौम्या शर्मा, संध्या उपाध्याय, रेखा जोशी, किरण पाठक, आराध्या उपाध्याय, जयश्री जोशी, हंसा जोशी, पूजा तिवारी, रेखा जोशी, शर्मिला जोशी, मेघा अंकित जोशी, संगीता शर्मा, बबीता जोशी, उषा शर्मा, कामना जोशी, पूजा जोशी, सीमा उपाध्याय, मंजू शर्मा, कीर्ति शर्मा, अक्षिला शर्मा, राधा जोशी, टीना शर्मा, जया त्रिवेदी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ सुरेश शर्मा, महेंद्र जोशी, अरविंद शर्मा, धर्मेंद्र जोशी, राजेंद्र शर्मा सहित समस्त अतिथियों ने संबोधित करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई प्रेषित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष माधवानंद दुबे ने की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक उपाध्याय एवं प्रियांशी तिवारी ने दी। आभार संगठन के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा आचार्य ने माना।

0 Comments