Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन संस्था हिंदलवली सरकार ने वृद्ध आश्रम में सादगी की पूर्वक मनाया

हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन संस्था हिंदलवली सरकार ने वृद्ध आश्रम में सादगी की पूर्वक मनाया 

देवास। इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के 1500वे जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर संस्था हिंदलवली सरकार द्वारा गुरूवार को वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल और मिठाई का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष शाहरुख मंसूरी (गोलु) ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संस्था हिंदलवली सरकार के सदस्य मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम पहुँचे ओर हजरत मोहम्मद साहब की याद में वृद्घों का आशीर्वाद लेकर उन्हें फल और मिठाई का वितरण किया। साथ ही संस्था के सदस्यों ने वृद्धाश्रम संचालक दिनेश चौधरी का नि:स्वार्थ भाव सेवा करने पर साफा बांधकर एवं मेडल पहनाकर सम्मान किया। इसके पश्चात वृद्ध आश्रम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। मंसूरी ने कहा कि मोहम्मद साहब का पैग़ाम है आलम-ए-इंसानियत की भलाई, इंसानी रिश्तों की पासदारी, बच्चों से शफकत, कमज़ोरों की मदद, बुजुर्गों का एहतराम और औरतों के हुकूक की ज़िम्मेदारी के एहसास का पैग़ाम है। उनके पैगाम को सार्थक करते हुए आज उक्त आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य बडी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...