राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता 2025 में एकीकृत शा मा वि टिगरिया सांचा देवास के बच्चे चयनित
देवास: उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में एकीकृत शा मा वि टिगरिया सांचा विद्यालय देवास के छात्र शिवराज सिंह झाला 6 टी तात्कालिक भाषण, कु.साइना शेख 8वी पाठ्य पुस्तक काव्य पाठ ,कु. विद्या झाला 8वी निबंध कु. लक्ष्मी झाला 8वी संस्कृत निबंध, राजपाल चौहान 8वी वाद विवाद, मानवीर सिंह झाला 6 टीप्रश्न मंच, सरफराज शेख 6टी प्रश्न मंच आदि सभी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर देवास विकासखण्ड, सिंगावदा संकुल और टिगरिया सांचा विद्यालय का नाम रोशन किया है।बालरंग प्रतियोगिता में चयनित होने पर टिगरिया सांचा विद्यालय स्टॉफ और एसएमसी अध्यक्ष श्री ईश्वर सिंह झाला द्वारा सभी बच्चों का पुष्प माला से स्वागत वंदन किया गया।सभी बच्चों को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

0 Comments