देवास। नगर निगम कार्यालय में प्रत्येक बुधवार की तरह इस सप्ताह भी महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 1 अक्टूबर को हुई जनसुनवाई में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। जिसमे शंकर नगर निवासी विजया नाईक के द्वारा नल की क्षतिग्रस्त लाईन जोडने एवं सडक व नाली बनाने का आवेदन दिया गया। जिस पर महापौर के द्वारा जनसुनवाई मे उपस्थित वार्ड उपयंत्री को तत्काल मौका निरीक्षण कर नल की लाईन की समस्या को हल करने के निर्देश जारी किये गये तथा सडक व नाली निर्माण कार्य की समस्या के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसी प्रकार अन्य नागरिकों के द्वारा अपनी अपनी निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन महापौर को प्रस्तुत किये गये। जिनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश महापौर के द्वारा जनसुनवाई के दौरान दिये गये। जनसुनवाई के दौरान विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, दिनेश चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, कार्यालय अधिक्षक अशोक देशमुख, उपयंत्री विजय जाधव, सुर्यप्रकाश तिवारी, जीवन रावत, प्रवीण पाठक, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, मुन्ना कुरैशी, प्रहलाद चौहान, संजू पाठक, भाजपा नेता विपुल अग्रवाल, जितेन्द्र जायसवाल एवं एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।

0 Comments