गुर्जर गौड ब्राह्मण समाज का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट समारोह संपन्न,,
स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रतिभाओं का हुआ सम्मानदेवास। गुर्जर ब्राह्मण नगर सभा द्वारा गौतम आश्रम में आयोजित अन्नकूट एवं दीपावली मिलन समारोह में समाज जन द्वारा भगवान महर्षि गौतम की पूजन अर्चना के साथ छप्पन भोग लगाकर महाआरती की गई। समारोह में समस्त ब्राह्मण समाज के स्वास्थ परीक्षण हेतु आयोजित स्वास्थ शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील शर्मा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ आर के शर्मा , स्पाइन विशेषज्ञ डॉ अर्पित उपाध्याय, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ भूषण क्षीरसागर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ अनिमेष शर्मा, डॉ आर एस दुबे, नाड़ी वैद्य सुरेश व्यास,एवं फिजियोथैरेपिस्ट डॉ देविका चौधरी द्वारा समाज अनेक महिला एवं पुरुषों का परीक्षण कर स्वास्थ के उपचार हेतु मार्ग दर्शन दिया । इस अवसर पर नेक्सोरा के अमरजीत सिंह बघेल एवं कुसुम अग्रवाल ने शुद्ध पेय जल को लेकर डेमो दिखाई। आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में समाज के बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अ. भा. ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला , अ भा गुर्जर गौड ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष एम एम मोदी , भाजपा मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, विशेष अतिथि थे। अतिथियों का स्वागत सम्मान नगर सभा अध्यक्ष संतोष दुबे उत्सव समिति अध्यक्ष रवि व्यास, महिला सभा अध्यक्ष अनुपमा पाठक, नवीन दुबे ने किया। अतिथि द्वारा समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिसमें यू सी मास प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम आने 8 वर्षीय बालक दैविक दुबे का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमेरिका के लिए चयन होने पर विशेष सम्मान किया गया। अन्नकूट में सैकड़ों समाज जनों ने महाप्रसाद ग्रहण की कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय ने किया आभार नगर सभा सचिव अमित पंडित ने माना।

0 Comments