देवास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने अपने जीवन की सादगी और मितव्ययता से पूरे विश्व के सामने ऐसा आदर्श प्रस्तुत किया, जो आज भी हर व्यक्ति के लिए प्रेरणा है। गांधीजी ने देश की गुलामी की दुर्दशा देखकर केवल एक धोती पहनने का संकल्प लिया और स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लगभग 6 वर्ष 10 माह जेल में रहे। अंततः एक कट्टरपंथी की गोली खाकर उन्होंने देश की आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेता प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए भी सादगी और ईमानदारी के लिए आज तक स्मरण किए जाते हैं। इन विचारों को शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम एवं ग्रामीण अध्यक्ष मनीष चौधरी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर शिवाजी पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं शास्त्रीजी के चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा, राजेंद्र मालवीय और भगवान सिंह चावड़ा ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेकर आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश सेवा में अपनी भूमिका निभाएँगे। कार्यक्रम की शुरुआत रोशन रायकवार द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना और वैदिक एवं अन्य धर्मो की प्रार्थना से हुई, जिसे सभी कांग्रेसजनों ने मिलकर दोहराया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा ने किया तथा आभार जितेंद्र सिंह मोंटू ने व्यक्त किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नजर शेख, गुरुचरण सलूजा, शिवनारायण सिंह हाडा, विक्रम पटेल, नरेंद्र यादव, दीपेश कानूनगो, जाहिद पठान, प्रवीण शर्मा, गोवर्धन देसाई, विकास बारोड, कल्याण सिंह पवार, विश्वजीत सिंह चौहान, पी.सी. हारोड़े, राजेश राठौर, दिलीप सिंह बजेपुर, श्रीकांत चौहान, मीना अली, मदनलाल जेठवा, मुन्ना सरकार, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, शाहजी हाशमी, मुकेश शर्मा, महेश राजपूत, विमल चौधरी, प्रतीक शास्त्री, निलेश वर्मा, इरफान कुरैशी, शाहिद मोदी, गौरव जोशी, अनिल गोस्वामी, महेंद्र सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह यादव, मलखान सिंह देवड़ा, छोटू गुर्जर, अजय रघुवंशी, अविनाश जेठवा, राकेश पाटीदार, हाफिज घोसी, रईस कामदार, कल्लू भाई, गुल्लू मंधानी, अनिल वर्मा, ओम राठौर, आत्माराम परिहार, यूनुस अली, संजय रेकवाल, जयप्रकाश मालवीय, राजेश गोंदिया, राजेश सागते, मोनू चौहान, अबरार अहमद, सैयद आरिफ, राजेश देवड़ा, रितेश सागते, यशवंत सिंह राजपूत, निर्भय सिंह गुजराती, बाबूलाल मालवीय, गोवर्धन गहलोत, बाबूलाल गुजराती, रोहित राठौर, सुरेश कुमावत, हीरालाल यादव, दिलीप मालवीय, अनस हिंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

0 Comments