कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
देवास 19 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने जिलेवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व जिले के सभी नागरिकों के लिए मंगलमय हो। दीपों का यह त्यौहार सभी के जीवन को तरक्की व उन्नति के प्रकाश से आलोकित करता रहे। उन्होंने दीपोत्सव पर जिलेवासियों को अपनी ओर से दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments