Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनरव्हील क्लब ने किया कन्या पूजन एवं पथ संचलन का स्वागत

इनरव्हील क्लब ने किया कन्या पूजन एवं पथ संचलन का स्वागत
देवास। इनरव्हील क्लब देवास 304 की अध्यक्ष मोनिका जैन के नेतृत्व में एक विशेष सामाजिक प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत नवरात्रि की महानवमी के दिन शासकीय महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में जन्मी नवजात कन्याओं को क्लब की पूर्व अध्यक्ष मीना वर्मा द्वारा नये वस्त्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अनेक बहनों ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज की और नवजात बालिकाओं के परिवारों को शुभकामनाएं दीं।
पथ संचलन का किया स्वागत
आर.एस.एस. के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 21,000 युवाओं ने पुरुष वर्ग में पथ संचलन में भाग लिया। विशेष प्रोजेक्ट के अंतर्गत अध्यक्ष मोनिका जैन के नेतृत्व में क्लब की सदस्यों द्वारा 20 किलो पुष्पों की वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया तथा संचलन कर रहे भाईयों को पानी की बोतल भेंट की गई। उक्त कार्यक्रमों में पूर्व अध्यक्ष मीना वर्मा, मेघा शर्मा, निशा राठौर, उषा जोशी, चंद्रकांता शर्मा, रश्मि पांडे, अंजु मैडम, अंजना त्यागी, सरोज तिवारी, सुनीता पाटिल,  रेखा उपाध्याय, सुनीता जैन, प्रज्ञा कानूनगो तथा शकुंतला मालवी शामिल रहीं। क्लब द्वारा नवमी पर कन्याओं को वस्त्र प्रदान कर समाज में कन्या शक्ति के सम्मान और उत्थान का संदेश दिया तथा पथ संचलन का स्वागत कर राष्ट्र प्रेम और संगठन की शक्ति का सशक्त संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...