Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पीएचई कार्यालय में पदस्थ अशोक जोशी हुए सेवानिवृत्त, समारोह में स्वागत कर दी विदाई

पीएचई कार्यालय में पदस्थ अशोक जोशी हुए सेवानिवृत्त, समारोह में स्वागत कर दी विदाई
देवास।
 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) में कार्यरत अशोक जोशी हाल ही में शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सिविल लाईन स्थित पीएचई कार्यालय में एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कार्यपालन यंत्री अमित सिंह एवं सहायक यंत्री श्रीमती पूजा शर्मा ने श्री जोशी का आत्मीय स्वागत किया। मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ देवास अध्यक्ष रमेशचंद्र मालवीय, नरेन्द्र टांडी, राजेश वर्मा, शेखर अहिरवार, विनोद पाठक, चंदूलाल सेम सहित विभाग के समस्त कर्मचारियों ने श्री जोशी को शाल व श्रीफल भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री जोशी के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरणीय बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन यंत्री अमित सिंह ने उपस्थित सभी कर्मचारियों को नवरात्रि एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...