लव कुश सुर संगम परिवार का छटवाँ स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह संपन्न
देवास। लव कुश सुर संगम परिवार का ये बंधन तो प्यार का बंधन है लव कुश सुर संगम परिवार का छटवाँ स्थापना दिवस एवं दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम होटल रामाश्रय में संपन्न हुआ। ग्रुप के संचालक अनिल नायक ने बताया कि वृष नागरिक संस्था दिवस के अध्यक्ष ओमप्रकाश पाराशर, संचालक गंगा सिंह सोलंकी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं सरस्वती वंदना के साथ सुरीला कार्यक्रम प्रारंभ हुआ,
जिसमें ग्रुप के संचालक अनिल नायक सह संचालक रामजीत सिंह और अन्य साथी कलाकारों संतोष शर्मा, जयंत रेडेकर,रानी सोलंकी,हरिराम राजपूत, अंकित सोनगरा, जीवनलाल, राजेंद्र पाल सिंह, अजय दायमा, माधुरी दायमा, अजय अर्थ, ऋषिकेश उपाध्याय, अजय सोलंकी (गुरुजी) नीरज सेंगर, गणेश तंवर, प्रीति चौधरी,रमेश चंद्र चौधरी, प्रवीण राज सहगल, विप्लव उपाध्याय, विवेक धवले, विनोद चौहान, रवि अग्रवाल उदय कावले, संतोष दरकदार, जय कुमार शर्मा, हरीश जैन, जीत सिंह, शहजाद पठान, शबनम पठान, आदि कलाकारों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई साथ ही सिंगर साथियों मानसी, बसंत जैन, माधुरी का जन्मदिन भी मनाया गया। ग्रुप के छटवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ग्रुप के सभी गायक साथियों को ग्रुप के सदस्य राजपूत जी की ओर से सुन्दर उपहार प्रदान किए गए। सभी संगीत प्रेमी श्रोताओं ने इस संगीत समारोह का आनंद लिया। प्रीति चौधरी की शानदार एंकरिंग ने पूरे कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अंत में रामजीत सिंह द्वारा सभी का आभार, धन्यवाद किया गया।
0 Comments