भारतीय मजदूर संघ ने मनाया समरसता दिवस
देवास। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री अमित पांडे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगडी की पुण्यतिथि को भारतीय मजदूर संघ सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाता है। 14 अक्टूबर को जिला भारतीय मजदूर संघ द्वारा वृद्धाश्रम में समरसता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुशील पांडे महामंत्री बिजली कर्मचारी महासंघ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड ने की। इसके पश्चात वृद्धजनों को फल वितरण किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, श्रमिक शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण मारू राजू लोधी सहविभाग प्रमुख, ओमप्रकाश रघुवंशी, इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन महामंत्री महेन्द्रसिंह परिहार, ज्ञानसिंह ठाकुर, देवीसिंह बैस, कमलसिंह तंवर, ओमप्रकाश मालवीया, भगवान स्वरूप श्रीवास्तव, प्रकाश चौरसिया, राजेश पटेेल, रामेश्वर धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री अमित पांडे ने किया।
0 Comments