देवास। समर्पित सामाजिक संस्था देवास द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी घर-घर से नए, पुराने कपड़े एकत्रित कर सेवाधाम आश्रम में दान किए गए। संस्था के सदस्य अर्पित माहेश्वरी ने बताया कि संस्था समर्पित द्वारा प्रतिवर्ष घर-घर से नए पुराने कपड़े एकत्रित किए जाते है, जिन्हें जरूरतमंद, गरीब अथवा आश्रमो में दिए जाते है, इस वर्ष भी इसी प्रकार सेवाधाम आश्रम में जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त छोटे बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं के लिए लगभग 1800 से ज्यादा कपड़े, 1000 से ज्यादा नमकीन पैकेट्स, खाद्यान्न सामग्री, तेल, दीपक, पटाखे एवं मेडिकल सामग्री आश्रम में दान की गई। उक्त कार्यक्रम में निकुंज बिन्नानी, डॉ. तुषार घोड़ावत, पंकज मंडलोई, दिनेश यादव, प्रतीक शर्मा आदि लोगों द्वारा सहयोग किया गया। संस्था के सचिव आशीष जोशी द्वारा समस्त दान दाताओं का आभार प्रकट किया गया एवं सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीर गोयल (भाईजी) के द्वारा संस्था समर्पित को धन्यवाद दिया गया।

0 Comments