नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार सफाई व्यवस्थाओं का किया शहर में औचक निरीक्षण,,
देवास। आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का आकस्मिक रूप से सघन निरीक्षण किया जा रहा है तथा सफाई कार्यों मे प्रभावी नियंत्रण नहीं रखकर लापरवाही करने पर वार्ड दरोगाओं पर विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है। निरीक्षण की कडी मे आयुक्त के द्वारा बुधवार 15 अक्टुबर को वार्ड क्रमांक 23, 24, 30, 32, 33 मे प्रात: 7 बजे से आकस्मिक रूप से निरीक्षण करने के दौरान वार्ड 23 कालानीबाग मे संस्कार अस्पताल के नजदीक सफाई मित्रों की ई—अटेंडेंस हाजरी की जांच करने पर दरोगाओं द्वारा ई—अटेंडेंस हाजरी भरना नही पाया गया।
यहां पर दरोगा रामलाल गोसर को मौके पर सख्त निर्देश जारी किये गये कि कर्मचारियों की उपस्थिती समयानुसार करें। वार्ड 24 जयश्री नगर मे सफाई कार्य मे अनियमितता पाई गई। क्षेत्रवासियों ने सार्वजनिक स्थानों पर जगह जगह कचरा फैंका गया था साथ ही कचरे का जलाया भी गया था। इस वार्ड मे दरोगा द्वारा सफाई मित्रों की आधार बैस अटेंडेंस भी नही कर पाया साथ ही दरोगा भी समय पर उपस्थित नही पाये गये। इस कार्य मे दरोगा राकेश बंजारे द्वारा कार्य के प्रति बरती गई लापरवाही पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश जारी किये गये।

आयुक्त के द्वारा वार्ड 33 गजरा गियर्स चौराहे तथा गुरूद्वारा क्षेत्र मे कचरे के ढेर पाये गये। यहां पर दरोगा ने भी सफाई मित्रों की आधार बैस अटेंडेंस नही की गई तथा कार्य मे लापरवाही की गई। आयुक्त ने मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया कि दरोगा अनिल डागर को सूचना पत्र जारी करें। इसी प्रकार आयुक्त के द्वारा वार्ड 33 मे माताजी टेकरी धुनी द्वार पर निरीक्षण किया गया। इस क्षेत्र मे पूर्व के निरीक्षण मे भी गंदगी पाई गई तत्समय भी दरोगा को सख्त चेतावनी दी गई थी की सफाई कार्य व्यवस्था को सुधारें। वार्ड दरोगा नितेश अशोक के द्वारा कार्य मे बरती गई लापवाही पर इन्हें नोटीस जारी करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये।
वार्ड 32 मे निरीक्षण के दौरान नालियों मे कचरा भरा पाया गया। जिससे नाली चौक होने की शिकायतें नागरिकों द्वारा आयुक्त को करने पर दरोगा को नालियों की सफाई करवाने के निर्देश मौके पर दिये गये। प्रात: कालीन निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया उपस्थित रहे।
0 Comments