राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में देवास के पांच खिलाड़ी करेंगे मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व
देवास। देवास जिला कुराश संघ के पांच खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तरीय कुराश प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देवास जिला कुराश संघ से मंगलेश पाठक 66 किलो वर्ग में, अर्पित पटेल +73 किलो वर्ग में, प्रिंस पटेल -50 किलो वर्ग में, अफजल पटेल 81 किलो वर्ग में और नंदिनी सनवानिया -48 किलो वर्ग में भाग लेंगे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष मनीष जैन (कायथा वाले), बनेसिंह अस्ताया (सदस्य जिला पंचायत), राजेंद्र अस्ताया, वैदिक जैन, संघ के सचिव हिमांशु चौधरी तथा संघ के सदस्य राहुल वर्मा, विजय चौधरी, यश मकवाना, तरुण परमार, उर्मिला सोंगारे, माधुरी चौधरी, उपासना भाटी, रुचिता सोलंकी, भरत छापरवाल और हर्ष पाठक ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी खेल प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी ने दी।

0 Comments