अ.भा. ब्राह्मण महासंघ में कानूनगो व व्यास जिला महामंत्री मनोनीत
देवास। ब्राह्मण समाज की एकता, अखंडता और सेवा कार्यों को नई दिशा देने हेतु अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ द्वारा अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासंघ अध्यक्ष दिनेश मिश्रा की अनुशंसा पर जिला युवा संघ अध्यक्ष अजय पांडे (छोटू) ने आयुष कानूनगो (कमलापुर बागली) और गजेंद्र व्यास (खातेगांव) को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है। नव नियुक्त महामंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए संघ ने विश्वास जताया कि वे देवास जिले में ब्राह्मण समाज को संगठित कर समाजहित में सतत कार्य करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर ब्राह्मण समाज की आवाज को दृढ़ता से उठाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला, रमेश व्यास, संरक्षक एवं पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, प्रयास गौतम, आशुतोष जोशी, बंटी शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र स्थापक, दीपक जोशी, कमलेश शर्मा, मंगेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश दुबे, महासचिव दीपेश कानूनगो, महेंद्र व्यास, संजय दुबे, डॉ. रितेश शर्मा, आकाश अवस्थी, नयन कानूनगो सहित समाज के अनेक गणमान्यजनों ने हर्ष व्यक्त किया और दोनों नवनियुक्त महामंत्रियों को शुभकामनाएँ दीं। संघ ने विश्वास जताया है कि आयुष कानूनगो व गजेंद्र व्यास अपने कर्म, समर्पण और संगठन क्षमता से ब्राह्मण समाज को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।

0 Comments