Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई स्कूल अंतर्विद्यालयीन समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी के छात्र-छात्राओं का सीबीएसई स्कूल अंतर्विद्यालयीन समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन
 देवास: सेन्ट्रल इण्डिया एकेडमी, देवास के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल से सम्बद्ध विद्यालयों की देवास सहोदया स्कूल काम्पलेक्स की अंतर्विद्यालयीन समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की प्राचार्या एवं देवास सहोदय स्कूल काम्पलेक्स की अध्यक्षा श्रीमती रीटासिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता विंध्याचल एकेडमी, देवास में आयोजित की गई थी जिसमें देवास जिले के कई सी.बी.एस.ई विद्यालयों ने भाग लिया था।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कु. आराध्या शर्मा, कु.एंजेल सोनी, कु. चारवी पटेल, कु. हिमांशी पटेल, कु. तनुष्का डोडिया, कु. आव्या यादव, कु. हनिष्का चोैहान, कु. सान्वी ठाकुर, कु. अंशिका राजपूत, कु. वान्या बेन्द्रे, कु. झीनी मेहता एवं कार्तिक पंजाबी ने भारतीय परंपराओं की विविधता और सुंदरता को दर्शाते हुए एक जीवंत और उर्जावान लोक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान अर्जित किया।
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रीटासिंह एवं निदेशक श्री चरनजीत सिंह अरोरा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...