महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, सदाचार और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा..श्री रायसिंह सैंधव
भाजपा कार्यालय देवास में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई
देवास। प्रभु श्रीराम के जीवन पर आधारित रामायण जैसे पवित्र ग्रंथ के रचयिता, आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती भाजपा जिला कार्यालय देवास पर मंगलवार को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।
जिला अध्यक्ष रायसिंह सैंधव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, सदाचार और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने श्रीराम के आदर्श जीवन को अपने साहित्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया, जो आज भी मानवता के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिला महामंत्री विजय सिंह पंवार, जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, मनोहर जाधव, वासुदेव जी परमार, प्रतीक सोलंकी, विजय गेहलोद बजरंग बैरवा, वरिष्ठ नागरिक संस्थान के सम्माननीय सदस्य गण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments