Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 04 प्रकरण दर्ज किये

आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही कर 04 प्रकरण दर्ज किये

देवास: जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत आबकारी टीम ने ग्राम बरोठा एवं देवास शहर में कार्यवाही की, जिसमें 04 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए। कार्यवाही में 24 केन बियर 55 पाव देशी मदिरा प्लेन, 10 पाव विदेशी मदिरा, 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 300 किलोग्राम महुआ लाहन ज़ब्त किया गया। जप्त सामग्री का मूल्य लगभग रुपए 41000 है ।
     आज की कार्यवाही में  आबकारी  उपनिरीक्षक, प्रेम यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक  राजाराम रायकवार आबकारी आरक्षक आशीष, निकिता परमार, अरविंद सैनिक किशोर सिसोदिया, अनिल अकोडिया एवं अनिल चौहान सम्मिलित रहे।इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...