69 वी राज्य स्तरीय शालेय थांगता प्रतियोगिता में देवास की टीम को 1 गोल्ड, 2 सिल्वर,1 ब्रॉन्ज मेडल
देवास। दतिया में 69 वीं राज्य स्तरीय शालेय थांगता प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 19 नवंबर तक किया गया। जिसमें देवास जिले के बच्चों ने उज्जैन संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए 4 मेडल प्राप्त किया। जिसमें 14 साल से कम 49 किलो वजन समूह में पूर्णा उपाध्याय ने गोल्ड मेडल, 17 साल से कम आयु में 56 किलो में हंसिका राठौर ने सिल्वर मेडल, 19 वर्ष से कम आयु समूह में 62 किलो अनुष्का चौधरी ने सिल्वर मेडल, 14 साल से कम आयु समूह में 40 किलो वजन समूह में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला थांगता संघ के अध्यक्ष विश्वास उपाध्याय, सचिव राजीव चौहान, कोच विवेक बंजारे संयोजक भावेश नीम, शिव प्रजापत,कपिल व्यास खेल एवम् युवक कल्याण विभाग देवास ब्लॉक प्रमुख युनुस खाना शिप्रा ग्रामीण खेल प्रभारी राजेश बराना दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल प्राचार्य इंद्रनील बनर्जी कॉर्डिनेटर हेड सपना मैडम ने खिलाड़ियों को बधाई दी। इस प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी पूर्णा उपाध्याय का चयन प्रतियोगिता जो कि 17 से 22 नवंबर तक दिल्ली में आयोजित के लिए हुआ है।

0 Comments