Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित

लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी सर्वश्रेष्ठ सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित 
देवास। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी को लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह सम्मान समारोह में सर्वश्रेष्ठ लायन सेवा सप्ताह अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में यह सम्मान क्लब अध्यक्ष लायन मनोज बिंदल, सचिव लायन भगवान गोयल एवं कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर को प्रदान किया। लायंस क्लब ऑफ देवास सिटी की पूरी टीम ने निर्धारित लक्ष्य के साथ कई प्रभावी सामाजिक गतिविधियां संचालित की। इंदौर में आयोजित इस सम्मान समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल एवं सेवा सप्ताह डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन डॉ. राजेंद्र सोडानी की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए, अतिथियों द्वारा विभिन्न क्लबो के द्वारा उनके समर्पण के साथ किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस सम्मान समारोह में 400 से अधिक क्लब पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही। इस उपलब्धि पर क्लब सदस्य एमजेएफ लायन औसाफ कुरैशी, लायन एम.के. नागर, लायन आर. सी. पालीवाल, एमजेएफ लायन डॉक्टर के. के. धूत, लायन डॉक्टर आर. सी. शर्मा, लायन डॉक्टर योगेश वालिम्बे, लायन डॉ. एम. बी. अग्रवाल, लायन डॉ प्रकाश गर्ग, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन एम. एल. डाबी, लायन ओमप्रकाश बंसल, लायन डॉ. जसमत सिंह यादव, लायन दिनेश भूतड़ा, लायन प्रमोद गुप्ता, लायन अशोक जोशी, लायन सुरेश परवाल, लायन राधेश्याम सोनी, लायन अरुणा सोनी, लायन सलमा कुरैशी ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...