देवास। युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला महासचिव अमन श्रीवास के नेतृत्व में स्थानीय बीमा रोड पर पानी डालकर आंदोलन किया गया। श्रीवास ने बताया कि यह शहर में जो बीमा रोड है यहां पर रोड की स्थिति बहुत ही खराब है, पूरा रोड खड्डों से ग्रसित है, रोड में चलने लायक सड़क भी यहां पर नहीं बची हुई है, ऐसी स्थिति में कई घटना होती रहती है बड़ी घटना भी घटित हो सकती है, इस रोड से कई बड़ी कालोनियां जुड़ी हुई है जिससे हजारों की संख्या में राहगीरों काआवागमन लगा रहता है एवं कई बड़े स्कूल इस रोड पर संचालित होते हैं। वर्तमान में यहां इतनी धूल उड़ रही है । धूल के कारण बच्चों में बीमारियां भी फैल रही है और बच्चे बीमारी से ग्रसित भी हुए हैं यहां पर व्यापारी,ं राहगीर, एवं बुजुर्ग व्यक्ति जो यहां पर घूमने के लिए निकलते हैं उन सभी को इस धूल के कारण कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस रोड को जल्द ही बनवाने के लिए कई आंदोलन हुए परंतु जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम द्वारा इस रोड की कोई सुध नहीं ली जा रही है नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों को जागने का प्रयास भी इस पानी से किया जा रहा है आज हमने हमारे यूथ कांग्रेस के साथियों एवं रहवासियों द्वारा सांकेतिक प्रदर्शन किया वैसे तो प्रतिदिन यहां के रहवासियों को धूल और धुएं से बचने के लिए पानी का छिड़काव करना होता है परंतु हमारे द्वारा प्रशासन तक इस बात को पहुंचाने के लिए प्रदर्शन किया गया । इस रोड को जल्द बनाया नहीं गया तो युवा कांग्रेस आगामी दिनों में उग्र आंदोलन को मजबूर होगी जिसकी सारी जवाबदारी निगम प्रशासन एवं जन्म प्रतिनिधियों की रहेगी आंदोलन में मुख्य रूप से दिग्विजय सिंह झाला, नवनियुक्त ब्लॉक उपाध्यक्ष शुभम सिसोदिया, नवनियुक्त युवा कांग्रेस देवास विधानसभा के महासचिव जयंत वर्मा, जसपाल सिंह सेंधव, विष्णु शिवहरे, महेश सोनी, हर्ष श्रीवास्तव, पवन बोयत, संतोष उज्जैनी, ऋतिक दुबे, आयुष श्रीवास, अनिकेत राठौर, देवराज परमार, मनन, अजय, प्रज्ञा, अजय, दीपेश गोस्वामी, हेमंत मालवी आदि उपस्थित थे।

0 Comments