Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देववासिनी पर्वत पर कार्तिक पूर्णिमा की निरंजनी महाआरती संपन्न, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में किया सहभाग

देववासिनी पर्वत पर कार्तिक पूर्णिमा की निरंजनी महाआरती संपन्न, श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में किया सहभाग
देवास। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर देववासिनी संस्था द्वारा देववासिनी पर्वत पर विराजमान मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी की निरंजनी महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। यह आरती हर माह पूर्णिमा तिथि पर आयोजित की जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सहभागिता करते हैं। संस्था के सचिव महेश चौहान ने बताया कि इस बार देव दीपावली के शुभ अवसर ने आयोजन की भव्यता को और अधिक दिव्य बना दिया। पर्वत पर दीपों की श्रृंखला ने वातावरण को आलोकित किया और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आरती के दौरान मंत्रोच्चार, जयघोष और भक्ति गीतों के साथ पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। संस्था के सदस्यों सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक महाआरती में भाग लिया। कार्तिक पूर्णिमा होने के कारण श्रद्धालुओं की उपस्थिति सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक रही। देव दीपावली के इस विशेष आयोजन ने देववासिनी पर्वत पर आध्यात्मिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत किया, जिसमें भक्तों ने दीपदान कर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा देवी से सुख-समृद्धि की कामना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...