देवास। मध्य प्रदेश में अप्रैल माह से आरम्भ युवक कांग्रेस की चुनाव प्रक्रिया एवं सदस्यता अभियान के परिणाम आज घोषित हो गए जिसके परिणाम आज घोषित किए गए तदनुसार देवास जिले से पूर्व प्रदेश एनएसयूआई महासचिव यशवीर सिंह गोयल को जिला महासचिव के पद पर निर्वाचित किया गया। श्री गोयल के निर्वाचित होने पर उन्हें प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोज राजानी,जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुचरण सिंह सलूजा, भगवानसिंह चावड़ा, शौकत हुसैन पूर्व महापौर रेखा वर्मा,मनोज हेतावल सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई।

0 Comments