एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
देवास। हिन्द फौज एवं इम्पीरियल ऐकडमी स्कूल ने, एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया। स्कूल के संचालक दुर्गेश यादव ने बताया कि हिन्द फौज के तत्वावधान में इम्पीरियल ऐकडमी स्कूल ऐथलेटिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को आगे हिन्द फौज के तत्वावधान में होने वाली देवास जिला इन्टर स्कूल ऐथलेटिक चैम्पियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ी इस प्रकार हैं—
यु-7 प्रथम वीरेंद्र मालवीय, द्वितीय विहान प्रजापति, तृतीय फरहान खान।
बालिका वर्ग में प्रथम डिंपल सोलंकी, द्वितीय देविका सौराष्ट्रीय, तृतीय तनिषा परमार। यु-9 प्रथम मिलन मालवीय, द्वितीय देवराज सौराष्ट्रीय, तृतीय सूफियान शेख, अनुकूल शेरा।
बालिका वर्ग में प्रथम प्रियल ठाकुर, द्वितीय आरोही यादव, तृतीय परिधि चौहान। यु -11 प्रथम रुद्र, राजवीर परमार, द्वितीय नयम अली, तृतीय धीरज। बालिका वर्ग में प्रथम खुशी, द्वितीय वंशिका प्रजापति, तृतीय सोनाक्षी जाधव। यु-14 प्रथम सतीश यादव, द्वितीय हर्षित मालवीय, तृतीय सनी सिंह।
बालिका वर्ग में प्रथम हर्षिता शेरा, द्वितीय अनुष्का प्रजापति, तृतीय अंजली यादव, मुस्कान परमार। यु-16 प्रथम नरेंद्र, द्वितीय ऋषभ मिश्र, तृतीय अनिकेत सोलंकी। बालिका वर्ग में प्रथम कशिश, द्वितीय दुर्गा, तृतीय संध्या। अंत में आभार इम्पीरियल ऐकडमी स्कूल वाइस प्रिंसिपल रेणु सक्सेना ने माना। कार्यक्रम का संचालन हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने किया।

0 Comments