देवास। नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से शहर के प्रमुख महात्मा गांधी मार्ग के चौडीकरण मे बाधक बन रहे 183 निर्माण कार्यो को हटाया गया। रविवार 16 नवम्बर को उक्त मार्ग पर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अपने निर्माणों को तोडने की कार्यवाही भी की गई साथ ही निगम की टीम द्वारा निर्माणों को पौकलेण्ड, जेसीबी मशीनों एवं अन्य संसाधनों से हटाया गया।
आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्यवाही का निरीक्षण भी किया गया तथा कार्यवाही की जानकारी ली गई। विगत शुक्रवार से चलाई गई मुहिम अन्तर्गत निगम द्वारा तीन दिवसों मे जनता बैंक चौराहे से सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा क्षेत्र से तहसील चौराहा एवं विशाल कुल्फी तक चौडीकरण मे बाधक बन रहे निर्माणों को हटाने की कार्यवाही की गई। जिसमे कई भवन मालिकों द्वारा भी स्वेच्छा से अपने निर्माण हटाये गये। निगम द्वारा हटाये गये निर्माणों के मलबे को भी हटाया जा रहा है।
रविवार को चलाई गई मुहिम मे निगम एवं भवन मालिकों द्वारा 75 के लगभग निर्माणों को हटाया गया। जिसमे क्षेत्रिय भवन मालिकों द्वारा सहयोग करते हुये अपने निार्मणों को हटया गया। विगत शुक्रवार से रविवार तक उक्त मार्ग के चौडीकरण मे बाधक बन रहे 183 के लगभग निर्माणों पर कार्यवाही की जा चुकी है।
रविवार की मुहिम मे निगम प्र. कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, विजय जाधव, सुर्यप्रकाश तिवारी श्याम सुन्दर रघुवंशी, जीवन रातव, भूषण पवार, हरेन्द्रसिह ठाकुर व निगम का गैंग की अमला शामिल रहा।


0 Comments