Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य के साथ सुनी मन की बातप्रदेश स्तर के नेताओं की भी रही उपस्थिति

देवास में भाजपा कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य के साथ सुनी मन की बात
प्रदेश स्तर के नेताओं की भी रही उपस्थिति
देवास। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने रविवार को देवास जिले के भाजपा कार्यालय पर, देवास विधानसभा के बूथ संख्या 183, वार्ड क्रमांक 25 में आयोजित सभा में मन की बात कार्यक्रम सुना। इस अवसर पर पार्टी की स्थानीय व प्रदेश स्तर की कई बड़ी हस्तियाँ उपस्थित थीं, जिनमें उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भगवानसिंह परमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन विशेष रूप से उपस्थित हुए। ‘मन की बात’ के 128वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नवंबर 2025 बहुत सी प्रेरणाएं लेकर आया है।
उन्होंने 26 नवंबर को हुए संविधान दिवस के विशेष कार्यक्रम, वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर देशभर में हुए आयोजन, 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा फहराने तथा कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण सहित राष्ट्रीय-सांस्कृतिक गौरव की घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि हैदराबाद में विमान निरीक्षण, मरम्मत व ओवरहाल की दुनिया की सबसे बड़ी सुविधा का उद्घाटन हुआ है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना में आईएनएस माहे को शामिल किया गया है और देश के अंतरिक्ष क्षेत्र को Skyroot के Infinity Campus के माध्यम से नई गति मिली है। पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र की उपलब्धि का भी विशेष उल्लेख किया और कहा कि भारत ने 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है, जो पिछले दस सालों में 100 मिलियन टन की वृद्धि दर्शाता है। खेलों के क्षेत्र में भी देश की प्रगति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय टीमों ने विभिन्न टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन किया है और देशवासियों को इस पर गर्व है। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन को गौरवान्वित अनुभव माना। उन्होंने मिलकर संकल्प लिया कि वे पार्टी के माध्यम से प्रधानमंत्री के संदेश और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाएंगे। साथ ही यह कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती देने और सामाजिक-जागरूकता बढ़ाने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटरिया, महामंत्री राजेश यादव, पार्षद विजय सिंह पवार, मनीष सेन, वासुदेव परमार, जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, मनीष पारीख, सोनू परमार, विजय गहलोत सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।



Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...