देवास। सेंट्रल प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की वरिष्ठ कार्यकारिणी की सहमति तथा टी.एन. सिंह, विजय कुमार दास और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द गुर्जर की अनुशंसा पर देवास प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेश व्यास, महासचिव सौरभ सचान, सदस्य राजेंद्र सिंह पंवार, संगीता राठौर, सौरभ पुरोहित, अंकित जाजू, गगन शिवहरे, प्रताप सिंह, संदीप गंगराड़े को मनोनीत किया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही जिले में सेंट्रल प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया की गतिविधियों को और अधिक सशक्त एवं सुव्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है। सभी नवीन पदाधिकारियों को बधाई दी है।

0 Comments