Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जरूरतमंदों के लिए ऊनी कपड़े एकत्रित करने का कार्य शुरू

जरूरतमंदों के लिए ऊनी कपड़े  एकत्रित करने का कार्य शुरू
देवास।जरूरतमंदों के लिए ऊनी कपड़े एकत्रित करने का कार्य  नेकी की दीवार केंद्र पर शुरू किया गया है। प्रधानाध्यापक एवं नगर निगम स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर महेश सोनी ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए ऊनी कपड़े शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में संचालित नेकी की दीवार केंद्र पर एकत्रित किए जा रहे हैं ।अतः सभी नागरिक जिनके पास  ऐसे ऊनी कपड़े (स्वेटर,शाल,जर्सी ) जिनका प्रयोग  वे नहीं कर रहे ,वह  नेकी की दीवार केंद्र पर जमा करें। श्री  सोनी ने बताया कि नागरिकों के छोटे सहयोग से जरूरतमंदों को सहायता मिल जाएगी। पिछले 4 वर्ष से यह केंद्र कार्य कर रहा है और अनेक जरूरतमंद इसका लाभ उठा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...